कोटपूतली में सरसों की फसल पर बेमौसम बारिश का खतरा:कटाई के लिए तैयार फसल में कीट प्रकोप और गुणवत्ता बिगड़ने की आशंका

कोटपूतली क्षेत्र में रबी सीजन की प्रमुख फसल सरसों कटाई के लिए तैयार है। ऐसे में बादल छाने और बेमौसम बारिश की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान अपनी तैयार फसल को लेकर चिंतित हैं। मान्यवाली निवासी किसानों रामनिवास यादव, गिरधारी, किशन लाल और हजारी ने बताया कि सरसों की फसल पकने के कगार पर है। इस समय अधिक नमी और बारिश से फसलें खेतों में पसर सकती हैं। इससे फलियां चटकने और उपज को नुकसान पहुंचने का डर है। बागावास के किसान राजेश ने जानकारी दी कि बदलते मौसम और नमी के कारण सरसों में सफेद रस्ट और चेंपा कीट का प्रकोप बढ़ सकता है। यह कीट फसल की गुणवत्ता और मात्रा दोनों को प्रभावित कर सकते हैं। भैंसलाना निवासी किसान भोजराज ने बताया कि यदि बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रहता है, तो तैयार फसल सड़ सकती है। इससे दानों की गुणवत्ता खराब हो जाएगी, जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *