कोटमी की गुमशुदा बिलासपुर में मिली
अनूपपुर। थाना भालूमाड़ा के गुमइंसान क्रमांक 87/24 में फरियादी राजेश यादव पिता गोकुल यादव उम्र 31 वर्ष निवासी कोटमी थाना भालूमाड़ा की रिपोर्ट पर दिनांक 30 दिसम्बर 24 को कायम कर गुमशुदा की पता तलाश की गई जो पता तलाश दौरान गुमशुदा निशा यादव पति राजेश यादव उम्र 29 वर्ष की पता तलाश किया गया जो दिनांक 03 जनवरी 25 को बिलासपुर चकरभाटा में दस्तयाब हुई जिसे परिजनों को सुपुर्द किया गया उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक राकेश उईके प्रधान आरक्षक 199 अखिलेश तिवारी, महिला आरक्षण 379 ज्योति मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।


