भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिले में निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की तैयारी जारी है। जिले में दो चरण अंतर्गत चुनाव होने है, जिसमें 20 व 20 फरवरी को वोटिंग होगी। इस चुनाव को देखते हुए जिले के सभी थाना व पुलिस चौकी में कोटवारों की बैठक हुई। बैठक पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने जानकारी व अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करने व असामाजिक तत्व, अवैध कारोबारी में लिप्त लोगो पर कड़ी नजर रखने निर्देश दिए। साथ ही ग्राम कोटवारों को आपसी तालमेल व समन्वय स्थापित करने, आदर्श आचार सहिंता के नियम का पालन करने कहा गया। सभी कोटवार को चुनाव को लेकर अलर्ट रहने कहा गया है। बता दें कि ग्रामीण अंचल में कोटवारों की शांति, सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पंचायत चुनाव में कोटवारों की ड्यूटी लगाई जाती है।


