कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन: शासकीय कर्मचारी का दर्जा और

बैकुंठपुर | बैकुंठपुर में कोटवार संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कोटवार पीढ़ी दर पीढ़ी शासन की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें शासकीय कर्मचारियों जैसा दर्जा और सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। विशेष रूप से भूमिहीन कोटवार वर्षों से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कम मानदेय के कारण उनके लिए सम्मानजनक जीवन यापन करना कठिन हो गया है, जिससे प्रदेशभर में असंतोष का वातावरण बन रहा है। संघ ने मांग की है कि आगामी विधानसभा सत्र 2026-27 में उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर शासनादेश जारी किया जाए। प्रमुख मांगों में कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देकर नियमितीकरण करना शामिल है। जब तक नियमितीकरण नहीं होता, तब तक मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *