कोटा के आर्मी इलाके में फिर नजर आया पैंथर:माला रोड पर पैंथर से दहशत, दीवार पर बैठा रहा काफी देर तक

कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र के माला रोड स्थित आर्मी इलाके में देर रात पैंथर का मूवमेंट नजर आने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी क्षेत्र से गुजर रही सड़क के पास दीवार पर पैंथर काफी देर तक बैठा दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे बाइक,कार चालकों और राहगीरों ने पैंथर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। पैंथर तकरीबन आधे घंटे तक सड़क किनारे दीवार पर घूमता और बैठा दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि वे रात 10 बजे लगभग माला रोड से अपने घर के लिए कार से गुजर रहे थे, तभी सड़क क्रॉस करता हुआ पैंथर नजर आया और दीवार पर जाकर बैठ गया। उन्होंने तुरंत अपनी कार को रोका और वीडियो बनाया। इस दौरान कई अन्य लोगों ने भी पैंथर को देखा और वीडियो रिकॉर्ड किया। जयप्रकाश ने बताया कि हमने वीडियो बनाने के बाद कुछ ही दूरी पर आर्मी के जवान ड्यूटी दे रहे थे सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें भी इसकी सूचना दी उन्होंने बताया कि अभी कुछ देर पहले ही पैंथर हमारे पास से भी गुजारा था। उन्होंने बताया कि पैंथर कुछ देर तक शांत बैठा रहा और फिर जंगल की ओर बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्मी इलाका जंगल से सटा हुआ है और यहां पहले भी कई बार पैंथर का मूवमेंट देखा जा चुका है। वन विभाग द्वारा पूर्व में रेस्क्यू अभियान चलाए गए, पिंजरे और कैमरे लगाए गए, लेकिन पैंथर पकड़ में नहीं आया। बताया जा रहा है कि पिछले दो से तीन महीनों में इसी रोड पर बार-बार पैंथर दिखाई दे रहा है।
आर्मी इलाके में फैमिली क्वार्टर और बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आर्मी अधिकारियों ने हर बार की तरह वन विभाग को सूचना दी है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *