कोटा के कैथून में दिनदहाड़े फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को बनाया निशाना

कोटा ग्रामीण के कैथून थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना खेड़ारामपुर चौराहे के पास कैथून–सांगोद मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने कैथून निवासी अब्दुल कदीर और उनके पुत्र पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और अचानक गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग की यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *