कोटा के मंदिरों में सुबह से उमड़ी भक्तों की भीड़:ठंड गलन कोहरे के बीच भगवान के दर्शन करने पहुंचे लोग,दान पुण्य का दौर भी जारी

कोटा में विभिन्न मंदिरों पर दर्शन के लिए लगी हुई है लंबी लंबी कतारें। शहरवासी नए साल के पहले दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ कर रहे है। लोग अपने परिवार के साथ मंदिरों का रुख कर रहे है। बुधवार को साल 2025 की पहली सुबह मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कड़ाके की ठंड ओर घने कोहरे में भी लोगो अपने परिजनों मित्रो के साथ शहर के खड़े गणेश जी मंदिर, गोदावरी धाम, कंसुआ धाम शिव मंदिर, 525 शिवपुरी धाम में भक्तों की कतारे लगी हुई है। सुबह से दान पुण्य का भी दौर जारी है। लोग गाये को हरा चारा, पक्षियों को ज्वार, बाजरा मछलियों को आटा डाल रहे है। नए साल के शुरू होने से पहले लोग धार्मिक स्थलों पर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे। अलग-अलग मंदिर परिसर में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने और पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों में लोग पूजा-अर्चना कर वर्ष 2025 में तरक्की की खुशहाली की कामना कर रहे है। नए साल के मौके पर मंदिरों को भी सजाया गया। देर रात तक चलता रहा 2025 न्यू ईयर का सेलिब्रेशन। डीजे की धुन पर 2024 की विदाई के साथ ही नए साल 2025 की शुरुआत की गई है। कोटा में होटल, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन तो वहीं कोचिंग एरिया में हॉस्टल और पीजी पर स्टूडेंट और शहर वासियों ने जमकर नए साल का जश्न मनाया। कोटा में नए साल की शुरुआत होते ही जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ नव वर्ष का स्वागत करते हुए नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *