कोटा जिले में 5.95 लाख वोटर चुनेंगे गांव की सरकार:ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में बनेंगे सबसे ज्यादा सरपंच, इटावा पंचायत समिति में 160 बूथ

पंचायती राज चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। जिले के करीब 5.95 लाख वोटर मिलकर गांव की सरकार चुनेंगे। गांव की सरकार के लिए जिले की 6 पंचायत समितियों में 716 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 210 सरपंच, 1946 वार्ड पंच, 118 पंचायत समिति सदस्य व 25 जिला परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। आंकड़ों के लिहाज से ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विधानसभा क्षेत्र सांगोद से सबसे ज्यादा सरपंच चुने जाएंगे। क्योंकि सांगोद विधानसभा की करीब 20 से ज्यादा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर पंचायत समिति में शामिल हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलवार के विधानसभा क्षेत्र में खैराबाद व चेचट पंचायत समिति है। दोनों पंचायत समितियों में 505 वार्ड पंच चुने जाएंगे। सांगोद पंचायत समिति में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत की संख्या के हिसाब से जिले की सांगोद पंचायत समिति सबसे बड़ी है। यहां 48 ग्राम पंचायत है। ये पंचायत समिति ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विधान सभा क्षेत्र में सांगोद में आती है। जबकि चेचट जिले की सबसे छोटी पंचायत समिति है। यहां 24 ग्राम पंचायत है। ये पंचायत समिति शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में आती है। इटावा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा बूथ मतदान केंद्र के लिहाज से इटावा पंचायत समिति सबसे बड़ी है। यहां 160 बूथ हैं। यह पंचायत समिति पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में आती है। यहां से कांग्रेस के चेतन पटेल विधायक हैं। जबकि खैराबाद में 85, लाडपुरा व चेचट में 93-93 बूथ बनाए गए हैं। सांगोद पंचायत समिति में सबसे ज्यादा वोटर मतदाताओं की संख्या के लिए लिहाज से सांगोद जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति है। यहां 1 लाख 28 हजार 844 मतदाता है। ये पंचायत समिति ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विधान सभा क्षेत्र में सांगोद में आती है। जबकि खैराबाद सबसे छोटी पंचायत समिति है। यहां 70 हजार 242 वोटर है। ये पंचायत समिति शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में आती है। ऐसी होगी गांव की सरकार चेचट पंचायत समिति खैराबाद पंचायत समिति सांगोद पंचायत समिति सुल्तानपुर पंचायत समिति इटावा पंचायत समिति लाडपुरा पंचायत समिति ——————– ये खबर भी पढ़ें कोटा में पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी:6 पंचायत समितियों में अब 5.95 लाख वोटर, जिले में 6500 मतदाता बढ़े, देखें पूरी लिस्ट खबर पेढ़ें कोटा जिला परिषद वार्ड पुर्नगठन में अब 25 वार्ड:वार्ड 16 में सबसे ज्यादा 17 ग्राम पंचायत; ड्राफ्ट-आपत्ति का समय खत्म, जल्द होगा प्रकाशन खबर पेढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *