रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नए साल में 14 साप्ताहिक ट्रेनों को सोगरिया होकर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी किया है। -गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, 7 जनवरी से सोगरिया 01.15 बजे पहुंचेगी। 1.25 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, 6 जनवरी से 01.15 बजे आएगी। 1.25 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस,4 जनवरी से 5.20 बजे पहुंचेगी और 5.30 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 5 जनवरी से 05.45 बजे आकर 5.55 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 6 जनवरी से 05.45 बजे आएगी ओर 5.55 बजे रवाना होगा। -गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस 4 जनवरी से 5.45 बजे स्टेशन पहुंचेगी ओर 5.55 प्रस्थान करेगी। -गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 4 जनवरी से 12.10 बजे आएगी और 12.20 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18573 विशाखापत्तनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 जनवरी से 9.00 बजे आगमन होगा व 09.10 प्रस्थान करेगी। -गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 6 जनवरी से 10.25 बजे आएगी व 10.35 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18213 गुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 5 जनवरी से 10.25 बजे पहुंचेगी और 10.35 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 3 जनवरी से 9.05 बजे पहुंचेगी और 9.15 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 2 जनवरी से 9.05 बजे आगमन होगी 9.15 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 5 जनवरी से 11.25 बजे आगमन होगा 11.35 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 2 जनवरी से 3.30 बजे पहुंचेगी 3.40 बजे रवाना होगी। कोटा-पटना का लखनऊ-वाराणसी के बीच रूट चेंज उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते कोटा-पटना-कोटा के बीच चलने वाली ट्रेन दोनों दिशाओं में 09-09 ट्रिप लखनऊ-वाराणसी के मध्य परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह गाड़ी दोनों दिशा में निर्धारित तिथियों में लखनऊ-वाराणसी के मध्यवर्ती स्टेशन अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, अकबरपुर, शाहगंज एवं जौनपुर नहीं जाएगी। गाड़ी संख्या 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस 19, 20, 22, 26, 27, 29 दिसंबर 2, 3 व 5 जनवरी को वहीं गाड़ी संख्या 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस 21, 22, 24, 28, 29, 31 दिसंबर, 4, 5, व 7 जनवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से बदल हुए रूट से चलेगी। यानी ये गाड़ी दोनों दिशाओं में 9-9 ट्रिप अपने तय रूट के बजाय लखनऊ- सुल्तानपुर- जफराबाद होकर जाएगी।


