कोटा में शनिवार और रविवार को कोटा महोत्सव का आयोजन होगा। ऐसे में दो दिन ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कोटा महोत्सव आयोजन के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गढ़ पैलेस और परकोटा से रिवर फ्रंट की ओर से आने वाले वाहनों को नांता नहर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। नाका चूंगी से आने वाले वाहनों को नांता रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। शौर्य गेट थर्मल की तरफ केवल रिवर फ्रंट कार्यक्रम में आने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। चंबल रिवर फ्रंट पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व चंबल महाआरती दीपदान कार्यक्रम के दौरान चंबल रिवर फ्रंट शौर्य घाट की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की गाड़ियां चंबल रिवर फ्रंट (शौर्य गेट के अंदर) रहेगी। कार्यक्रम के लिए कल यह रहेगी व्यवस्था रविवार को होगा हैरिटेज वॉक कार्यक्रम


