कोटा महोत्सव में 13 किलो की पगड़ी पहनकर पहुंचा कलाकार:480 मीटर की लंबाई, बांधने में आधे घंटे का समय लगा; राम-रावण-हनुमान भी नजर आए

कोटा महोत्सव में इस बार सांस्कृतिक रंगों की खास छटा देखने को मिल रही है। हेरिटेज वॉक में 13 किलो वजनी और 480 मीटर कपड़े की पगड़ी ने राजस्थानी वेशभूषा की शान बढ़ाई। बीकानेर से पहुंचे कलाकार श्याम जोशी को पगड़ी बांधने में करीब आधे घंटे का समय लगा। इनके साथ में बड़ी-बड़ी दाड़ी मूंछों के साथ तलवार हाथ में लिए रोबिले कलाकार बीकानेर से पहुंचे थे। महोत्सव में राजस्थानी चकरी नृत्य घूमर और रावण, राम, हनुमान का स्वांग ने भी लोगों का मन मोह लिया। कोटा महोत्सव में सेवन वंडर्स पार्क में आयोजित पेट शो में लोगों का अनोखा उत्साह नजर आया। महोत्सव की रौनक को और बढ़ाने के लिए मेगा सेलिब्रिटी नाइट में प्रसिद्ध लोक गायिका सीमा मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगी, जिससे आयोजन में संगीत और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। उत्साह और परंपरा के रंगों के साथ हुई हेरिटेज वॉक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सानिध्य में आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित हेरिटेज वॉक में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। पारंपरिक साफा और पाग पहनकर शामिल हुए कोटावासियों ने कार्यक्रम को खास सांस्कृतिक स्वरूप दिया। हेरिटेज वॉक का शुभारंभ बड़े मथुराधीश जी मंदिर से हुआ, जो ऐतिहासिक धरोहरों की झलक दिखाते हुए गढ़ पैलेस, कैथूनीपोल, सुभाष चौक और रामपुरा क्षेत्र तक पहुँची। इस दौरान राजस्थान की कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत का अनोखा संगम देखने को मिला। बड़ी-बड़ी दाड़ी-मूंछों में रौबदार कलाकारों ने राजस्थानी वेशभूषा की बढ़ाई शान बीकानेर से पहुंचे कलाकार श्याम जोशी ने अपने सिर पर 13 किलो वजन और 480 मीटर कपड़े की पगड़ी पहनकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस पकड़ी को बांधने में करीब आधा घंटे का समय लगा। इस दौरान बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूंछों के साथ तलवार हाथ में लिए बीकानेर के रौबदार कलाकारों ने राजस्थानी वेशभूषा की शान बढ़ाई। इस कार्यक्रम में सहरिया जनजाति के लोग अलग-अलग तरह के स्वांग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। राजस्थानी चकरी नृत्य घूमर और रावण राम हनुमान की वेशभूषा में भी लोगों ने अपने स्वांग बनाए हुए थे। ऑन-स्क्रीन फिल्म फेस्टिवल में चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन महोत्सव के अंतर्गत दिनभर विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रही। शौर्य घाट पर ऑन-स्क्रीन फिल्म फेस्टिवल में चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, वहीं इंटरनेशनल वास्तु अकादमी के अध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा ने ‘वास्तु वाणी’ कार्यक्रम के तहत व्याख्यान दिया। शाम को कोटा निवासी बॉलीवुड गायक क्षितिज तारे ने ‘अनप्लग्ड’ प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। शाम होते ही चम्बल रिवर फ्रंट के पश्चिमी घाट पर भव्य चंबल महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त डोरिया फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां कोटा डोरिया से निर्मित पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। सेवन वंडर्स परिसर में आयोजित पेट शो ने दर्शकों का ध्यान खींचा महोत्सव के दूसरे दिन सेवन वंडर्स परिसर में आयोजित पेट शो ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। श्वान फैशन प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में पेट ऑनर्स की उत्साही भागीदारी देखी गई। वहीं किशोर सागर की पाल पर पुष्प प्रदर्शनी ने पर्यटकों और शहरवासियों को प्रकृति के रंगों से सराबोर किया। मेगा सेलिब्रिटी नाइट में मरू कोकिला सीमा मिश्रा देंगी प्रस्तुति रात्रि में दशहरा मैदान स्थित विजय श्री रंगमंच पर मेगा सेलिब्रिटी नाइट में मरू कोकिला सीमा मिश्रा की प्रस्तुति महोत्सव का समापन आकर्षण बनेगी। ————— ये खबर भी पढ़िए… कोटा महोत्सव में युवाओं को मिलेगी स्टार्टअप की जानकारी:पहलवान आएंगे, घूमर और कोटा डोरिया फैशन शो का होगा आयोजन; जानिए क्या आयोजन होंगे कोटा महोत्सव के तहत 21 एवं 22 फरवरी को विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। इस बार कुश्ती दंगल का आयोजन भी नंदी घाट पर किया जाएगा। कोटा महोत्सव के लिए अब तक बीस हजार से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।(पूरी खबर पढ़ें) कोटा महोत्सव में जश्न ही जश्न:रिवर फ्रंट पर नि:शुल्क प्रवेश;कल हेरिटेज वॉक, ससेलिब्रिटी नाइट, लोकसभा अध्यक्ष होंगे शामिल कोटा में कोटा महोत्सव 2026 को लेकर उत्साह चरम पर है। आमजन की भारी भीड़ और रविवार के अवकाश को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चंबल रिवर फ्रंट के पश्चिमी छोर पर रविवार, 22 फरवरी को प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया है। खास बात यह है कि दर्शकों को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन या क्यूआर कोड स्कैन की आवश्यकता नहीं होगी।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *