कोटा महोसत्व का दूसरा दिन:5 किमी का हेरिटेज वॉक,लोगों ने कोटा कचौरी का स्वाद चखा, दोपहर में फ़िल्म फेस्टिवल

तीन दिवसीय कोटा महोत्सव का आज दूसरा दिन है। सुबह आठ बजे हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मंत्री हीरालाल नागर,कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग,संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।हेरिटेज वॉक मथुराधीश मंदिर से पाटन पोल,गढ़ पैलेस,नीलकंठ महादेव, कैथूनीपोल, गंधीधी जी की पुल, श्रीपुरा, सब्जी मंडी, अग्रेसन बाजार चार खम्भा होते रामपुरा पहुंचे। कोटा कचौरी का आनंद लिया
करीब 5 किमी की हेरिटेज वॉक में जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए। जगह जगह गर्मागर्म कचौरी बांटी गई। हेरिटेज वॉक में शामिल लोग कचौरी के स्वाद का आनंद लेते हुए चले। सुबह सवा दस बजे करीब हेरिटेज वॉक रामपुरा पहुंची। जहां कचौरी फेस्ट के तहत सभी को कोटा की स्वादिष्ट कचौरी खिलाई गई। प्रशासन की ओर से 10 हजार कचौरी का ऑर्डर दिया गया गया था। साफा पहनकर वॉक में शामिल हुए
हेरिटेज वॉक में राजस्थान की संस्कृति, व राजस्थान की आन बान शान का प्रतीक साफा खास आकर्षण रहा। सभी लोगों साफा पहन कर हेरिटेज वॉक में शामिल हुए।हेरिटेज वॉक में चल रहे लोगों के लिए खाने के लिए कचौरी, नमकीन, केले, खम्मन व चाय पानी की भी व्यवस्था की गई। वॉक में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आए हुए लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।हेरिटेज वॉक में बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं स्टूडेंट मौजूद रहे। साफा पहनकर वॉक में शामिल हुए
हेरिटेज वॉक में राजस्थान की संस्कृति, व राजस्थान की आन बान शान का प्रतीक साफा खास आकर्षण रहा। सभी लोगों साफा पहन कर हेरिटेज वॉक में शामिल हुए।हेरिटेज वॉक में चल रहे लोगों के लिए खाने के लिए कचौरी, नमकीन, केले, खम्मन व चाय पानी की भी व्यवस्था की गई।वॉक में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आए हुए लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।हेरिटेज वॉक में बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं स्टूडेंट मौजूद रहे। आज ये होंगे कार्यक्रम
दोपहर 12 बजे से चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर शहर के विभिन्न निजी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के मध्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं शाम 4 बजे फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।विजय श्री रंगमंच पर रजत चौहान का कॉमेडी शो एवं द यंग ड्रग बैंड ग्रुप की प्रस्तुति होगी। 25 को फेशन-शो, साफा-मूंछ, कोटा क्वीन प्रतियोगिता, टेलेंट हंट कोटा महोत्सव के तीसरे दिन 25 दिसम्बर को चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर सुबह 10 बजे साफा-मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद लोकल टेलेन्ट हंट विजेता कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां, युवा महोत्सव के विजेताओं द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6 बजे से रिवर फ्रंट शौर्य घाट पर मोनिशा नायक द्वारा कथक प्रस्तुति होगी। शाम 6.30 बजे से कोटा डोरिया फैशन शो, कोटा की क्वीन प्रतियोगिता खास आकर्षण रहेंगे। जबकि राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुति विजय श्री रंगमंच पर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *