कोटा में अंडरपास का काम एक साल से अटका:300 मीटर रास्ता भी तैयार नहीं, 1 किलोमीटर घूमना पड़ रहा

कोटा रेलवे की ओर से डकनिया रेलवे स्टेशन के पास विज्ञान नगर अंडरपास को 2 लेन से 4 लेन करने का काम करीब एक साल से चल रहा है। जिससे उसके बंद होने से औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को लम्बा चक्कर काटना पड़ रहा है। विज्ञान नगर अंडरपास पहले दो लेन का था। साथ ही सड़क टूटी फूटी थी। कंसुआ, डीसीएम समेत आस-पास के कई क्षेत्रों के हजारों लोग इस अंडरपास से डकनिया रेलवे स्टेशन, विज्ञान नगर और नए कोटा शहर की तरफ आ जा रहे थे। अंडरपास की बदहाल सड़क को सही करने के साथ ही डकनिया रेलवे स्टेशन के विस्तार के साथ अंडरपास को भी चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। एक साल बाद भी अंडरपास का काम अधूरा रेलवे की ओर से शुरुआत में कुछ समय के लिए ही इस रास्ते को बंद करने की स्वीकृति ली थी। पिछले साल अप्रैल में शुरु हुआ अंडरपास का काम एक महीने में ही खत्म होने की संभावना थी, जिसके चलते ट्रैफिक बंद कर दिया गया था। लेकिन काम लंबा खिंचने से हालत यह है कि करीब एक साल का समय होने को है अंडरपास का काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। विज्ञान नगर अंडरपास से अधिकतर संजय नगर, विज्ञान नगर और औद्योगिक क्षेत्र की तरफ आने-जाने के लिए उपयोग किया जाता है। गोविंद नगर, प्रेम नगर, कंसुआ, डीसीएम, सूर्य नगर समेत आस-पास के कई क्षेत्रों में करीब दो लाख से अधिक लोग रहते हैं। उनमें से अधिकतर इस अंडरपास का यूज करते है। एक किलोमीटर का लगाना पड़ रहा चक्कर इस दूरी के रास्ते का काम पूरा नहीं होने से लोगों को एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं काम में जुटे ठेकेदार और श्रमिकों का कहना है कि पहले बारिश के चलते काम में दिक्कत हुई और उसके बाद यहां से निकल रहे हार्ड पत्थर की वजह से दिक्कत आ रही थी। जल्द ही काम पूरा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *