कोटा में आज का पेयजल का शट डाउन स्थगित:अब मंगलवार को परकोटा इलाके में 5 घंटे बंद रहेगी पानी की सप्लाई

शहर के अकेलगढ स्थित प्लान्ट का सोमवार को प्रस्तावित शट-डाउन स्थगित कर दिया गया है। जलदाय विभाग (PHED) के अधिशाषी अभियंता एमआर मीना ने बताया कि सोमवार यानी आज पूरे शहर में जलापूर्ति सामान्य रहेगी। तकनीकी कारणों के चलते 24 दिसंबर मंगलवार को परकोटे के अन्दर के क्षेत्र रामपुरा, मोखापाडा, कैथूनीपोल, पाटनपोल, श्रीपुरा, घण्टाघर, चंद्रघटा, टिपटा सहित अन्य इलाकों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। बता दें पहले विभाग की ओर 23 दिसंबर यानी आज के दिन शिवपुरा स्थित अकेलगढ़ फिल्टर प्लांट् में मेंटिनेंस कार्य के चलते 6 घंटे का शटडाउन लेने का निर्णय लिया गया था। इसके चलते शहर की 50 से ज्यादा कॉलोनियों में दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक पानी सप्लाई बंद रखने की बात बताई गई थी। अब 23 के बजाय मंगलवार 24 दिसंबर को 5 घंटे का शट डाउन का निर्णय लिया है।इसके चलते परकोटे के अन्दर के क्षेत्र मंगलवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *