कोटा शहर में आज जलदाय विभाग द्वारा मेंटिनेंस कार्य के चलते 7 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। अकेलगढ़ स्थित जलदाय विभाग के प्लांट में रख-रखाव कार्य किया जाना है। इसके चलते विभाग द्वारा सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद रात में कम दबाव से पानी की सप्लाई की जाएगी। पीएचईडी इंजीनियर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि रानपुर फीडर पर 570 एचपी पंप के बियरिंग बदलने, एनआरवी वॉल्व को दुरुस्त करने तथा 11 केवी नई लाइन पर आइसोलेटर इंस्टॉलेशन से संबंधित कार्य किए जाएंगे। प्रभावित प्रथम क्षेत्र सम्पूर्ण नया कोटा शहर, दादाबाड़ी, बसन्त विहार योजना, गणेश तालाब, शिवपुरा, किशोरपुरा, केशवपुरा, जवाहर नगर, घोड़ा बस्ती, राजेन्द्र विहार, स्वामी विवेकानंद नगर आरएचबी, विवेकानंद नगर, टैगोर नगर, आरकेपुरम, बोम्बे योजना, आरकेपुरम ए, बी, सी, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, जीएडी कॉलोनी, दुर्गा बस्ती, साजीदेहड़ा, वक्फ नगर, जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर, महावीर नगर विस्तार योजना सम्पूर्ण, महावीर नगर द्वितीय, केशवपुरा बालाकुंड, टीचर्स कॉलोनी। प्रभावित द्वितीय क्षेत्र सम्पूर्ण विज्ञान नगर सेक्टर 1 से 8, सम्पूर्ण संजय नगर, उड़िया बस्ती, गणेश बस्ती, छावनी, रामचन्द्रपुरा, तलवण्डी ए, बी, सी सेक्टर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इन्द्रा विहार, गांधी नगर कच्ची बस्ती, मोटर मार्केट, बंगाली कॉलोनी छावनी, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एरिया। प्रभावित तृतीय क्षेत्र कंसुआ, श्रीराम नगर, डीसीएम क्षेत्र, पावर हाउस कॉलोनी, इन्द्रा गांधी नगर, प्रेम नगर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, गोविन्द नगर, सूर्य नगर, बॉम्बे योजना, जेके नगर, प्रेम नगर अफोर्डेबल, कंसुआ अफोर्डेबल हाउसिंग योजना, चन्द्रशेखर आजाद अफोर्डेबल, चम्बल इंडस्ट्रीज एरिया, महावीर नगर प्रथम व तृतीय के सेक्टर 1 से 10, परिजात कॉलोनी, अनन्तपुरा, कोली पाड़ा, गोबरिया बावड़ी।
औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर 1 से 7 का सम्पूर्ण क्षेत्र, भामाशाह मंडी, इन्द्रा गांधी कॉलोनी-विज्ञान नगर, रंगबाड़ी योजना, वीर सावरकर नगर, हरिओम नगर, यूआईटी कॉलोनी-बालाजी नगर, सुभाष नगर, विनोबा भावे नगर, अजय आहुजा नगर, आरोग्य नगर, राजीव गांधी नगर, पण्डित दीनदयाल नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, विश्वकर्मा नगर, रंगबाड़ी गांव, कृष्णा नगर, सुभाष विहार, आनन्द विहार, रानपुर औद्योगिक क्षेत्र ट्रिपल आईटी, रानपुर आवासीय देव नारायण योजना तथा शहरीय पाइप लाइन से जुड़े जगपुरा-रानपुर क्षेत्र। प्रभावित चतुर्थ क्षेत्र चारदीवारी क्षेत्र—कैथूनीपोल, पाटनपोल, मोखापाड़ा, श्रीपुरा, घंटाघर, चन्द्रघटा, रामपुरा। वितरण उपखण्ड पंचम शॉपिंग सेंटर, छावनी-रामचन्द्रपुरा, कोटड़ी-गोवर्धनपुरा, बल्लभबाड़ी, बल्लभ नगर, गुमानपुरा, गायत्री विहार, बजरंग नगर, साजीदेहड़ा, एपीएस कॉलोनी, बंजारा कॉलोनी। जलदाय विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि शटडाउन अवधि के दौरान पानी का आवश्यकतानुसार संग्रह कर लें और विभाग को सहयोग प्रदान करे।


