कोटा में बाथरूम में नहाने गई महिला को करंट की लग गया। अचेत हालत में परिजनों से इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। घटना गुरुवार सुबह 8:30 बजे के आसपास के कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड इलाके की है। आज कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। महिला की मौत पर परिजनों ने बातचीत से इनकार कर दिया। कैथून थाना ASI हीरालाल ने बताया की महिला खुशी मंडल (27)मुलरूप से बिहार की रहने वाली थी। 3 साल पहले उसकी शादी हुई थे। उसके 20 महीने का एक बच्चा है। महिला का पति बिहार में काम करता है। महिला अपने बच्चे व सास ससुर के साथ ताथेड इलाके में रह रही थी। महिला खुशी गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे करीब बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में पानी गर्म करने की रॉड लगा रखी थी। रॉड के टच होने पर करंट की चपेट में आ गई। पता लगने पर परिजन अचेत हालत में हॉस्पिटल लाए। गुरुवार को बॉडी मोर्चरी में शिफ्ट करवाई। आज मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने करंट लगने से मौत होना बताया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। महिला के सास ससुर भी बिहार के रहने वाले हैं। पिछले 20 साल से कोटा में रह रहे हैं। ये खबर भी पढ़े- कोटा में सीढ़ियों से फिसलकर किराना व्यापारी की मौत:टॉयलेट जाते समय हुआ हादसा, सिर पर चोट लगी; इलाज के दौरान दम तोड़ा कोटा में मकान की सीढ़ियों से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है रात को टॉयलेट करने जाते समय पैर फिसल गया। व्यक्ति पहली मंजिल से 8-10 फीट नीचे आ गिरा। घटना सांगोद थाना इलाके के अमृत कुंआ गांव की है। मृतक बजरंगलाल (45) किराना व्यापारी थे। उनके घर के नीचे ही दुकान है। खबर पढ़े


