कोटा शहर के विज्ञान नगर क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। गणेश नगर इलाके में सोमवार की रात 2:30 बजे के लगभग बाइक चोरी की एक और वारदात सामने आई है। चोरी का सीसीटीवी भी सामने आया है। गणेश नगर निवासी करण संगत और राजेश तंबोली की बाइकें उनके घर के बाहर खड़ी थीं, जिन्हें अज्ञात चोर देर रात चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी इलाके में बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पास ही के मकान में लगा सीसीटीवी में घटना का फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर बेहद बेखौफ अंदाज में पहले आसपास की स्थिति का जायजा लेते हैं। इसके बाद वे बड़ी चालाकी से मकान के बाहर की कुंडी लगा देते हैं, ताकि कोई बाहर न आ सके। कुछ ही मिनटों में चोर बाइक लेकर मौके से फरार हो जाते हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो घर के बाहर बाइक गायब मिली आसपास देखा तो बाइक कहीं भी नजर नहीं आई तुरंत विज्ञान नगर थाने पहुंचे और बाइक चोरी की शिकायत दी। विज्ञान नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। देखिए वारदात के PHOTOS..


