कोटा में घुस आया पंजाब का ‘ग्लौसी रैसल स्नेक’:रसोई में बर्तनों के बीच से निकला, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

कोटा शहर के तलवंडी इलाके में एक मकान की रसोई में बर्तनों के बीच एक सांप बैठा नजर आया। घर की महिला जैसे ही रसोई में पहुंची, अचानक सांप को देखकर घबरा गई। महिला ने तुरंत अपने बेटे शिवेंद्र सिंह को सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिवेंद्र सिंह ने बिना देर किए स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रसोई में मौजूद सांप का रेस्क्यू किया। इस दौरान घर के सदस्यों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि रसोई में मिला सांप ‘ग्लौसी रैसल स्नेक’ प्रजाति का है, जो आमतौर पर पंजाब क्षेत्र में पाया जाता है। राजस्थान कोटा में बहुत कम देखने को मिलता है उन्होंने बताया कि इस सांप का कोटा में पहली बार रेस्क्यू किया है। उन्होंने कहा कि यह सांप जहरीला नहीं होता, यानी नॉन-प्वाइजनस है। यह मुख्य रूप से छिपकली और कीड़े-मकोड़े खाता है। हालांकि, इसके काटने से इन्फेक्शन का खतरा जरूर रहता है। महिला की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना के चलते किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से लाडपुरा क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया। साथ ही, घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *