कोटा में चंबल रिवर फ्रंट पर फूलों की होली खेली:महिलाओं ने किया डांस; दैनिक भास्कर कोटा एडीशन का 27वां स्थापना दिवस मनाया

दैनिक भास्कर कोटा संस्करण के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर कोटावासियों को आज चंबल रिवर फ्रंट पर निशुल्क घूमने का मौका मिला। इस दौरान लोग भास्कर के फागोत्सव में शामिल हुए और जमकर धमाल मचाया। शाम को म्यूजिक नाइट का कार्यक्रम रखा गया। यहां दिनभर कोटवासी दोस्तों और परिवार के साथ घूमे। रिवर फ्रंट के शौर्य चौक पर दोपहर साढ़े 4 बजे से फागोत्सव का धमाल मचाया। कार्यक्रम मेंभजन गायक पंकज मेड़तवाल और उनकी टीम द्वारा फाग की प्रस्तुति दी गई। इस फाग उत्सव में फूलो की होली खेलने के लिए विशेष प्रकार के फूलों की पत्तियां दिल्ली व कोलकाता से मंगवाई गई। 7:30 बजे चंबल माता की विशेष आरती की हुई। म्यूजिक नाइट में सूफी गायक प्रखर जोजन ने गाने गाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *