कोटा में चौराहे पर बनाया फाउंडेशन कुछ घंटे बाद तोड़ा:डीसीएम सर्किल पर दो दिन बाद था अनावरण; अवैध निर्माण की शिकायत पर कार्रवाई

कोटा शहर के डीसीएम चौराहे पर प्रतिमा अनावरण के लिए बनाए गए फाउंडेशन को कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने कुछ घंटे बाद ही तोड़ दिया। पता लगने पर बैरवा समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। फिर लाडपुरा विधायक कल्पना देवी को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। बैरवा समाज के अध्यक्ष रामलाल टटवाडिया ने बताया कि डीसीएम चौराहे के नामकरण व संत महर्षि बालीनाथ जी प्रतिमा चौराहे पर लगाने के लिए KDA में प्रार्थना पत्र दिया हुआ था। डेढ़ महीने से समाज के लोग इधर-उधर ऑफिस में चक्कर काट रहे है। 28 दिसंबर को संत महर्षि बालीनाथ जी की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम तय था। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही थी। देर शाम डीसीएम सर्किल पर प्रतिमा लगाने के लिए 3 फीट का फाउंडेशन बनाया गया। कुछ घंटे बाद ही फाउंडेशन तोड़ दिया गया। पता किया तो सामने आया कि किसी व्यक्ति ने अवैध निर्माण की शिकायत की। जिसपर KDA की टीम ने मौके पर जाकर फाउंडेशन तोड़ दिया। हमने लाडपुरा विधायक कल्पना देवी को पुरे घटनाक्रम की जानकारी दी। फिर KDA में अधिकारियों एप्लिकेशन दी। डेढ़ महीने पहले दिए प्रार्थना पत्र को KDA अधिकारियों ने आगे फॉरवर्ड ही नहीं किया। KDA सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि समाज के लोगों ने कुछ प्रार्थना पत्र दिया था जिसे परमिशन के लिए मार्क करके आगे फॉरवर्ड कर रहे है। रात को पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर गई। बिना परमिशन के फाउंडेशन बनाया गया था। जिसे तोड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *