कोटा में जमीन विवाद में पड़ोसी ने किए चार फायर-VIDEO:धमकी देकर गाली-गलौज की, घर में महिलाएं-बच्चे भी थे; 9 महीने पहले भी गोली चलाने का आरोप

कोटा में आपसी रंजिश में फायरिंग की गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। सांगोद थाना क्षेत्र के घटाल गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे घटना हुई है। आरोप है कि गांव में पीड़ित महावीर की जमीन हड़पने के लिए पड़ोसी भागीरथ व उसके बेटे अरिहंत ने चार राउंड फायर किए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पीड़ित के परिजन हरिप्रसाद मीणा ने बताया- 9 महीने पहले अरिहंत के भाई विकास ने मेरे पिता शांतिलाल पर फायर किया था। पहले देखें PHOTOS धमकी देकर गाली-गलौज की, फिर किए फायर
हरिप्रसाद मीणा ने बताया- गांव में उसके साडू महावीर की जमीन है। साडू की जमीन पर पड़ोसी भागीरथ व उसके बेटे कब्जा करना चाहते हैं। भागीरथ का बेटा अरिहंत मंगलवार दोपहर में महावीर को धमकाने आया और गाली-गलौज करने लगा। मैं कुछ दूरी पर था। इतने में अरिहंत ने पिस्टल से चार राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान घर की महिलाए भी मौजूद थी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। आरोपी फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
सांगोद थाना SHO अनिल गौतम ने बताया- पुरानी रंजिश के चलते युवक ने फायर किया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *