कोटा में जानलेवा हमले के आरोप में 3 गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर ने किया था हमला, लोहे के पाइप से सिर पर किए वार

कोटा में जानलेवा हमले के करीब 1 महीने पुराने मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इमरान उर्फ गोलू समेत तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों इमरान उर्फ गोलू (31), दीपक चंदेल (33), मोहम्मद आशिक मलिक (26) भीमगंजमंडी व रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इमरान उर्फ गोलू के खिलाफ 9, दीपक चंदेल के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज है। हिस्ट्रीशीटर ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के मिलकर युवक पर लोहे के पाइप से हमला किया था। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। भीमगंजमंडी थाना SHO रामकिशन गोदारा ने बताया जनवरी में फरियादी टीपू सुल्तान ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया की 22 जनवरी की रात को वकील के कार्यालय से अपनी बाइक पर हाट रोड़ स्थित अपने घर आ रहा था। सन साईन होटल के पीछे वाली गली में तीन बाइक पर इमरान उर्फ गोलू, आशु मलिक, दीपक चंदेल व अन्य आए। उन्होंने आते ही जान से मारने की नियत से लोहे के पाइप से हमला कर दिया। उन्होंने सिर हाथ पैर में वार किए। जोर जोर से चिल्लाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। पहले इमरान उर्फ गोलू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसमें 29 जनवरी को बयान होने थे। इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए रिश्तेदारों के यहां जगह बदल बदल कर रह रहे थे। आरोपियों को पुराना पंप हाउस चंबल ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *