कोटा में तेज रफ्तार ट्रोले ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रोला चालक करीब 100 मीटर तक स्कूटी सवार को घसीटते हुए ले गया। घायल हालत में युवक को एंबुलेंस की मदद से न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। घटना दोपहर ढाई बजे के आसपास अनंतपुरा थाना क्षेत्र इलाके की है। युवक सुजीत पारेता ( 35) मूल रूप से असनावर,अकलेरा जिला झालावाड़ का रहने वाला था। वर्तमान में कोटा के महावीर नगर इलाके में रहता था। बजाज फाइनेंस कंपनी में पार्ट टाइम जॉब करता था। हादसे की सूचना पर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे है। पिता शिवलाल पारेता ने बताया की सुजीत ने इलेक्ट्रिकल में बीटेक किया हुआ था।आज उसके रेलवे के JE का पेपर था। वह सुबह 9 बजे रामपुर इलाके में सेंटर पर एग्जाम देने गया था। एग्जाम देकर लौटते समय हादसा हो गया। दोपहर में घर नहीं पहुंचा। तब उसके मोबाइल पर फोन किया, तो पुलिसकर्मी ने उठाया और हादसे के बारे में बताया। कोटा आकर पता किया तो मामूल चला की सुजीत अनंतपुरा से पत्थर मंडी रोड पर जा रहा था। पत्थर मंडी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रोले की चपेट में आ गया। हादसे में स्कूटी व सुजीत दोनों ट्रोले में फंस गए। 100 मीटर दुरी तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस से हॉस्पिटल लाते समय सुजीत की सांसे चल रही थी। हॉस्पिटल में सुजीत ने दम तोड़ दिया। सुजीत पिछले 5 साल से कोटा में रह रहा था। उसके 6 साल का बेटा है। अनंतपुरा थाना ASI नवाब सिंह ने बताया की पत्थर मंडी रोड़ पर सामने से आ रहे ट्रोले ने स्कूटी सवार सुजीत को टक्कर मारी। हादसे में घायल सुजीत को हॉस्पिटल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। ट्रोला व स्कूटी को थाने में लाए है। ट्रोला सवार एक व्यक्ति को डिटेन किया है। मामले की जांच की जा रही है।


