कोटा में दक्षिण नगर निगम की बोर्ड बैठक कल:पार्षदों को भेजा बैठक का एजेंडा, 844 करोड़ की आय और 796 करोड़ खर्च प्रस्तावित

कोटा दक्षिण नगर निगम बोर्ड की बैठक 12 फरवरी को होगी। बैठक का एजेंडा पार्षदों को भेजा गया है। इसके साथ ही प्रस्तावित बजट की कॉपियां भी है। बैठक में अन्य जनहित या पार्षदों से जुड़े अन्य किसी भी पॉइंट को एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है। केवल बजट पर चर्चा होगी। 4 अक्टूबर को बुलाई गई पिछली बोर्ड बैठक की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा यदि महापौर अन्य सामान्य विषयों पर चर्चा की अनुमति देंगे तो उन पर चर्चा हो सकेगी। पिछले साल बजट पारित नहीं हो पाया
पिछले वर्ष तत्कालीन आयुक्त और महापौर के बीच पालना रिपोर्ट तैयार नहीं होने को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते दक्षिण नगर निगम अपना बजट, बोर्ड में पारित नहीं करवा पाई और बजट पारित नहीं हो पाया था।
नियमानुसार हर साल 15 फरवरी तक नगर निकायों को बजट, बोर्ड में पारित करवाना होता है। यदि इस दिन तक बजट पारित नहीं होता है तो निकाय प्रशासन बजट राज्य सरकार को भेजता है। जिसे राज्य सरकार पारित करती है। इसबार 796 करोड़ खर्च और 844 करोड़ की आय प्रस्तावित
इस बार बजट में वित्तीय वर्ष 2025 26 में 844.72 करोड़ रूपए की आय और और 796. 31 करोड रूपए के व्यय प्रावधान की संभावना है। ये पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के संशोधित बजट से आय में 553.68 करोड़ रूपए और व्यय में 507. 60 करोड़ रूपए अधिक है। इसी प्रकार पिछले वित्तीय वर्ष के स्वीकृत बजट से तुलना करें तो ये आय में 387.03 करोड़ और व्यय में 346.3 करोड़ रूपए अधिक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *