कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार-ट्रक में हुई टक्कर:चार युवकों की मौत, उज्जैन महाकाल के दर्शन कर जा रहे थे उत्तर प्रदेश

कोटा ग्रामीण के मोडक थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ। सूचना मिलते ही मोडक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। मृतकों में दो की पहचान प्रांजुल चतुर्वेदी (26) और श्रेष्ठ बाजपेई के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवक उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *