कोटा में धोती-कुर्ता पहनकर पारंपरिक अंदाज में दिखे पुलिसकर्मी:होली के गीतों पर थिरके, जवानों ने अधिकारियों को कंधों पर बिठाकर किया जमकर डांस

कोटा में होली का उत्साह पुलिस महकमे में भी खास अंदाज में देखने को मिला। पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी और अधिकारी रंगों के इस त्योहार में पूरी तरह रंगे नजर आए। होली के गीतों की धुन पर सभी ने जमकर डांस किया, वहीं जवानों ने अपने अधिकारियों को कंधों पर बैठाकर उनके साथ ठुमके लगाए। पुलिस लाइन में स्नेह और उल्लास के माहौल के बीच सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी। सिटी पुलिस लाइन और ग्रामीण पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस के अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस एसपी तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राजस्थानी वेशभूषा में रंग-गुलाल खेलकर होली का जश्न मनाया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। पूरा माहौल रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आया। पुलिस लाइन में होली खेलने के बाद सभी थाना अधिकारियों ने अपने स्थान में जवानों के साथ होली खेली, वहीं कोटा स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के डीएसपी शकील खान ने थाना अधिकारी जवानों के साथ होली खेली और डीजे की धुन में जमकर डांस किया। ग्रामीण पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कोटा रेंज आईजी राजेंद्र गोयल, जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान जवानों ने अधिकारियों को अपने कंधों पर बैठाकर डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। पुलिस जवानों और अधिकारियों के बीच भाईचारे और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिला। होली के दूसरे दिन साथियों और परिवार के साथ खुशियां बांटते हैं पुलिसकर्मी जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि ग्रामीण पुलिस लाइन में हर साल होली एक दिन बाद मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान पूरे साल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात ड्यूटी करते हैं। ऐसे में होली के दूसरे दिन उन्हें अपने साथियों और परिवार के साथ खुशी मनाने का अवसर मिलता है। त्योहारों को भी शहर की सुरक्षा में लगे रहते हैं पुलिस के जवान वहीं कोटा रेंज आईजी राजेंद्र गोयल ने बताया कि पुलिस के जवान त्योहारों के दौरान भी शहर की सुरक्षा में लगे रहते हैं, इसलिए होली के अगले दिन विभागीय स्तर पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने सभी जवानों, उनके परिवारों और शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *