कोटा में नहर में पैर धोते समय युवक बहा:छोटा भाई बचाने कूदा, लोगों ने बचाया, रेस्क्यू टीम ने 2 किमी तक सर्च किया, नही लगा पता

शहर के नांता थाना क्षेत्र में बायीं मुख्य नहर में एक युवक बह गया। सूचना पर निगम की रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 किमी तक सर्च अभियान चलाया। ठंडे पानी में स्कूबा डाइविंग की। लेकिन युवक का पता नहीं लगा। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया। कल सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। SHO नांता नवल किशोर शर्मा ने बताया कि घटना दोपहर 4 से 5 बजे के बीच की है। बूंदी रोड़ से निकल रही बायीं मुख्य नहर में दो भाई पैर धो रहे थे। बड़े भाई महेंद्र (22) का अचानक पैर फिसल गया। वो नहर में बह गया। बड़े भाई को बचाने छोटा भाई लोकेश भी नहर में कूद गया। दोनो भाइयों को तैरना नहीं आता था। मौके पर मौजूद लोगों ने छोटे भाई लोकेश को जैसे तैसे बाहर निकाल लिया। बड़ा भाई महेंद्र नहर में बह गया।निगम की रेस्क्यू टीम ने करीब डेढ़ घंटे तलाशी अभियान चलाया लेकिन युवक का पता नहीं लगा। दोनों भाई दुगारी बस्ती थाना देई जिला बूंदी के रहने वाले है जो कोटा में रहकर मजदूरी कर रहे है। इधर जानकारों की माने तो नहर में तेज बहाव क्षेत्र में घाट बना रखे है। इनमें ऊंची बाउंड्री वाल भी नहीं है। इसी कारण ये घटना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *