कोटा में निकासी में घुसी तेज रफ्तार कार:कई लोगों के टक्कर मारी, 8-9 घायल, एमबीएस में भीड़ लगी, नशे में बताया ड्राइवर

शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर निकासी में घुस गई।एक के बाद एक कई लोगों के टक्कर मार दी। जिससे निकासी में भगदड़ मच गई। हादसे में निकासी में शामिल कई लोगों के चोट लगी। जिनमें में 8-9 घायल इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचे। घटना की सूचना पर नयापुरा पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची है। हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे है। हादसे में घायल शुभम ने बताया कि घटना रात 9 बजे के आसपास की। नयापुरा सब्जी मंडी इलाके में निकासी निकल रही थी। वो भी निकासी में मौजूद था। निकासी में महिलाएं बच्चे भी शामिल थे। अचानक चमन होटल की गली से एक तेज रफ्तार कार नयापुरा सब्जीमंडी की तरफ आई और निकासी में घुस गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। कार सवार ने एक के बाद एक कई लोगों को चपेट में लिया। हादसे में 10-12 लोगों के चोट लगी है। मेरे भी पैर में चोट लगी है। घायलों में शुभम,विनीता, सुनीता, खुशी,रौनक सहित अन्य है। संभवतया कार चालक शराब के नशे में था। नयापुरा थाना एसआई संतोष ने बताया कि निकासी में कार घुसने की घटना हुई है। हादसे में 8-9 लोग चोटिल हुए है। कुछ घायल एमबीएस हॉस्पिटल आए है।मामले की जानकारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *