कोटा में पारा 8 डिग्री गिरा:बारिश से सर्द हवा और ठंडक बढ़ी, फिर से बदलेगा मौसम

कोटा में बारिश के बाद आज मौसम साफ है। हालांकि सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 400-500 मीटर के आसपास रही। बुधवार को हुई बारिश से दिन का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम में बदलाव से सर्दी लौटी है। हल्की ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में नहीं रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिले में बुधवार को रुक रुक बारिश हुई जो देर रात तक जारी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने धनिया काटकर खेतों में सूखाने के लिए फैला रखा है। बारिश से धनिया के बीच काले पड़ सकते हैं। वहीं खेतों में कटी पड़ी सरसों की फलियां गीली होने से उनमें दाना झड़ने की समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही नमी के कारण दानों में फफूंद लगने और चमक कम होने का खतरा बढ़ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *