कोटा में पारा 8 डिग्री गिरा:बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धनिया और सरसों को नुकसान की आशंका; फिर बदलेगा मौसम

कोटा में बारिश के बाद आज मौसम साफ है। हालांकि सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 400-500 मीटर के आसपास रही। बुधवार को हुई बारिश से दिन का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने धनिया काटकर खेतों में सूखाने के लिए फैला रखा है। बारिश से धनिया के बीज काले पड़ सकते हैं। वहीं खेतों में कटी पड़ी सरसों की फलियां गीली होने से उनमें दाना झड़ने की समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही नमी के कारण दानों में फफूंद लगने और चमक कम होने का खतरा बढ़ गया है। जिले में बुधवार को रुक रुक बारिश हुई जो देर रात तक जारी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम में बदलाव से सर्दी लौटी है। हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में नहीं रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
— ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में कोहरा छाया, पारा 10 डिग्री लुढ़का:गेहूं-जौ की फसल को नुकसान, सर्द हवा ने बढ़ाई ठंडक, आज से बदलेगा मौसम राजस्थान में दो दिन हुई बारिश और ओले गिरने के बाद आज मौसम साफ है। हालांकि, सुबह कई जिलों में घना कोहरा रहा। कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर, कोटा सहित कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *