कोटा में पूर्व पार्षद सफाई के लिए नाले में उतरे:बोले, स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में निगम की लेबर ने नाले में उतरने से मना किया

कोटा में जवाहर नगर इलाके में पूर्व पार्षद को सफाई के लिए गंदे नाले में उतरना पड़ा। पूर्व पार्षद देवेंद्र चौधरी का कहना है निगम के स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में निगम की लेबर ने नाले में उतरने से मना कर दिया। मजबूरन खुद उतरकर नाले को साफ किया। इधर निगम स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम का कहना है पुखराज मल्टी का नाला जाम होने की शिकायत नहीं मिली थी। फिर भी मौके पर गई। लेकिन कुछ देर बाद ही कमिश्नर ने मुझे बुला लिया। मैं दोबारा वहां जाऊंगी इस एरिया की लेबर अलग है। देवेंद्र चौधरी ने बताया की पुखराज मल्टी का नाला काफी दिनों से जाम है। नाले का गंदा पानी सड़क पर फेल रहा है। 7-8 दिन पहले मिगम के स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक से नाला सफाई की गुहार लगाई थी। आज सुबह निगम की तरफ से नाला सफाई के लिए 2 लेबर लगाई थी। जो एक डेढ़ घंटे काम करके चली गई। जिसके बाद निगम के गैराज इंचार्ज ने 4-5 करोड़ की वाली लागत सुपर सक़्कर मशीन मौके पर भेजी। लेकिन मशीन पर मौजूद 4 कर्मचारियों ने नाले में उतरने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि हमारा काम नाले में उतरने का नहीं है। मौके पर स्थास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम व स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश कुमार को बुलाया। दोनों अधिकारी बिना डिसीजन के गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। फिर मैंने प्राइवेट लेबर बुलाई, उनके साथ नाले में उतरकर सफाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *