कोटा में पॉइजन खाने से युवती की मौत:गाय को चारा डालकर लौटी, मुंह से झाग निकल रहे थे, परिजनों से कहा हॉस्पिटल लेकर चलो

कोटा में पॉइजन खाने से युवती की मौत का मामला सामने आया है। युवती भावना (20) कैथून थाना क्षेत्र के बनियानी गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है वो रविवार को गाय के चारा डालकर लौटी थी। उस दौरान उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसने परिजनों से कहा तुरंत हॉस्पिटल ले चलो। फिलहाल युवती के मौत के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। जीजा ब्रह्म कुमार ने बताया की भावना तीन बहन व एक भाई में तीसरे नंबर की थी। फर्स्ट ईयर तक पढ़ी लिखी थी। रोज की तरहा रविवार को घर से 250 मीटर दूर बाड़े में गाय के चारा डालने गई थी। रात साढ़े 7 बजे करीब वापस घर लौटी। उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसने कहा मुझे हॉस्पिटल ले चलो। जिसके बाद इलाज के लिए उसे तुरंत कैथून हॉस्पिटल लाए। वहां से गंभीर हालत में कोटा रेफर किया। आज दोपहर डेढ़ बजे करीब उसकी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसको अज्ञात पॉइजन खाने में आ गया। कैथून थाना हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार ने बताया की रविवार को खाना बनाने के बाद भावना चारा डालने गई थी। वहां से लौटने पर बेहोशी की हालत थी। खाट पर लेट गई, मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन कैथून हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से कोटा रेफर किया। युवती आज सुबह पर्चा बयान देने की स्थिति में नहीं थी। दोपहर में युवती ने दम तोड़ दिया। चाचा व जीजा ने पोस्टमार्टम नहीं करवाने की लिखित में रिपोर्ट दी है। जिसके बाद बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को शव सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *