कोटा में बायीं मुख्य नहर में शव मिला:गृह क्लेश में देर रात छलांग लगाई, 2 किमी दूर मिली डेड बॉडी

शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बायीं मुख्य नहर में एक युवक का शव मिला। जिसे नगर निगम की गोतख़ोर टीम ने बाहर निकाला। मृतक युवक रघुनंदन (30) अफोर्डेबल आवासीय योजना कंसुआ का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक देर रात नहर में कूदा था। आज सुबह निगम की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घटना स्थल से 2 किमी दूरी से शव को रेस्क्यू किया। शव को देखकर मौके पर मौजूद परिजन बिलख पड़े। कुन्हाड़ी थाना सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि युवक सकतपुरा,काली बस्ती स्थित अपने ससुराल आया था। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रात 10 से 11बजे के बीच युवक नहर में कूद गया। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका। सुबह निगम की टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। फिलहाल युवक की मौत के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *