कोटा में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की तैनाती की गई है। यूनिट की महिला जवान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मुस्तेद रहेगी। सभी महिला जवानों को वायरलेस सेट दिया गया है। यह दो शिफ्टों में काम करेगी। सिटी एसपी डॉ.अमृता दुहन ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सभी महिला जवानों को ब्रीफिंग के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में रवाना किया। सिटी एसपी डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा कोटा शहर को 20 यूनिट दी गई है। जो दो शिफ्ट में काम करेगी। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में कुल 80 महिला जवान है। एक यूनिट में दो महिला जवान तैनात रहेगी। कालिका यूनिट का मुख्य काम महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार में कमी लाना है। सुबह के समय गार्डन, स्कूल, कोचिंग वाली जगहो पर यह महिला जवान मौजूद रहेगी। मॉल, बाजार और ऐसी जगह जहां पर महिलाओं बालिकाओं का आना-जाना ज्यादा रहता है। वहां भी कालिका मुस्तेद रहेगी। कोटा में देशभर से छात्राएं मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग करने आती है। महिला जवान सुबह और शाम कोचिंग एरिया में मौजूद रहेगी तो छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। वो सुरक्षित महसूस करेगी। इस यूनिट के होने से कोचिंग एरिया में काफी प्रभाव पड़ेगा। कालिका की मौजूदगी से चेन स्नेचिंग सहित महिला अपराध की घटनाओं में कमी आएगी। असामाजिक तत्व और मनचले युवकों में भी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के चलते भय रहेगा। अगर कोई अपराध करते हैं तो उनके विरुद्ध तुरंत प्रभाव से कार्रवाई होगी। सिटी एसपी ने बताया कि पहले भी इस तरीके की टीम अभियान के नाम से चला करती थी। उनकी संख्या बहुत कम थी। अब इनकी संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अभया पहले जिले में चला करती थी। अब कालिका पेट्रोलिंग यूनिट पूरे राज्य भर में नजर आएगी। 1930 पर कोई भी महिला फोन करती है। तुरंत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट उस महिला के पास पहुंच जाएगी।


