कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने मकान के बाहर खड़ा था। उसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों ने पीछे से आकर चाकू से वार कर दिया, और मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। युवक विक्रम सिंह (27)बॉम्बे योजना का रहने वाला था।
खबर अपडेट की जा रही है


