कोटा में रिवर फ्रंट का संचालन एक फर्म ही करेगी:30 साल के लिए लीज पर देने की योजना, यूआईटी ने किया टेंडर

कोटा में रिवर फ्रंट का संचालन निजी फर्म को देने की कोशिश में केडीए है। केडीए की तरफ से इसके लिए ऑनलाइन डॉक्यूमेंटेशन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। एक ही फर्म से रिवर फ्रंट का संचालन करवाया जाना है। इसके लिए आठ जनवरी तक टेंडर आमंत्रित किए गए है। केडीए अधिकारियों के अनुसार रिवर फ्रंट का संचालन अभी केडीए कर रहा है। साथ ही कई अन्य काम निजी ठेका फर्म के जरिये करवाए जा रहे हैं। लेकिन अब केडीए की कोशिश है कि इसका संचालन एक ही फर्म की ओर से किया जाए। इसके लिए एक टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। इसमें इस बार इसे 30 साल के लिए लीज पर देने की योजना है। इसमें शुरुआती दो साल तक तो ठेकेदार फर्म को कोई भी राशि केडीए को नहीं देनी होगी। लेकिन रिवर फ्रंट से संबंधित सभी खर्चों व जिम्मेदारियों का खर्च फर्म को ही करने होंगे। तीसरे साल के लिए केडीए ने 5 करोड़ रुपए निर्धारित किए हैं। इतनी राशि या इससे अधिक देने वाली फर्म को ठेका दिया जाएगा। उसके बाद हर साल 5 फीसदी राशि बढ़ाई जाएगी। 8 जनवरी तक संवेदक फर्म व कम्पनियां जो इसका संचालन करने की इच्छुक होंगी वे टेंडर में हिस्सा लेंगी। 8 जनवरी के बाद टेंडर खोले जाएगे। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। पूर्व में भी केडीए ने यह प्रयास किया था उस समय 20 साल के लिए देने की योजना बनाई गई थी। लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *