कोटा में शहीद की बेटी का ओम-बिरला ने मायरा भरा:वीरांगना को चुनरी ओढ़ाकर भात की रस्में निभाईं, 6 साल पहले किया था वादा

पुलवामा अटैक में शहीद हुए कोटा के सीआरपीएफ जवान की बेटी की शादी में मायरा की रस्म निभाई गई। इस रस्म में खास था लोकसभा स्पीकर का भाई के तौर पर शामिल होना। दरअसल, 6 साल पहले हुए पुलवामा अटैक में सांगोद (कोटा) के सीआरपीएफ जवान हेमराज मीणा शहीद हुए था। उस दौरान शहीद को नमन करने पहुंचे ओम बिरला ने वीरांगना से बेटी की शादी में भाई की जिम्मेदारी निभाने का वादा किया था। भाई का तिलक लगाकर स्वागत 11 अप्रैल को भात के प्रोग्राम में लोकसभाध्यक्ष के साथ सांगोद विधायक एवं राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे। उन्होंने वीरांगना मधुबाला मीणा को मायरा पहनाया। रीति-रिवाज अनुसार स्पीकर ने वीरांगना को चुनरी ओढ़ाई। बहन ने बिरला को तिलक लगाया और आरती की। बिरला ने शदीद हेमराज मीणा का श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। इस दौरान वीरांगना मधुबाला, स्पीकर बिरला और मौजूद सभी परिवार जन शहीद हेमराज को याद कर भावुक हो उठे। सुख-दुख साथ निभाने का वादा किया था रिश्तेदारों ने बताया कि जवान की शहादत के बाद परिवार के सामने कई परेशानी थी। उस वक्त ओम बिरला ने परिवार को हिम्मत दी थी और हर जिम्मेदारी निभाने का वादा किया था। परिवार ने बताया कि वीरांगना बीते 6 साल से ओम बिरला को राखी बांधती आई हैं। बिरला भी परिवार का पूरा ध्यान रखते हैं। शहीद हेमराज और वीरांगना मधुबाला की बेटी रीना मीणा (25) की शादी का मौका आया तो लोकसभाध्यक्ष शहीद के परिवार के साथ खड़े नजर आए। शहीद के चार दो बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी रीना मीणा (25) की शादी 14 अप्रैल को है। रीना ने रीट की तैयारी की थी। एक पेपर क्लियर कर लिया है और दूसरा पेपर बाकी है। उनकी बारात कोटा के रायपुरा से आएगी। शहीद की दूसरी बैअभ् अंतिमा मीना (22) है, जो की एसटीसी की तैयारी कर रही है। वहीं, बेटा अजय मीणा 12th क्लास और ऋषभ 6th क्लास में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *