कोटा में शीतलहर, 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी:कोहरा छाया, विजिबिलिटी 150 मीटर के आसपास, तीन दिन बाद बदलेगा मौसम

सर्द हवा से कोटा में ठंड और बढ़ गई है। जिले में सुबह से कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर के आसपास रही। ग्रामीण इलाकों में कोहरे के असर ज्यादा देखने को मिला। कोटा में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से आसपास पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। सर्दी को देखते हुए कलेक्टर ने आज 8 वीं तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। जबकि 8 जनवरी तक स्कूल टाइमिंग सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक किया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तेज सर्दी के बाद 9 जनवरी से राहत मिल सकती है। लेकिन 11जनवरी से मौसम बदलने पर मावठ को संभावना जताई है। मंगलवार सुबह भी जिले में कोहरा छाया रहा। पार्क व हरियाली वाली जगहों पर ओंस की बूंदे दिखाई दी। लोग सर्दी से बचाव का जतन करते नजर आए। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 1 डिग्री गिरा 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सोमवार की अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री व न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *