कोटा में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख,दो फायर ब्रिगेड की दमकल ने काबू पाया

कोटा के डकनिया रोड इलाके में करियर पॉइंट के सामने देर रात एक जनरल स्टोर, स्टेशनरी और बेकरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर रखा स्टेशनरी और बेकरी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। देर रात दुकान के भीतर से धुआं उठता देख राहगीरों ने तुरंत विज्ञान नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की दो गाड़ी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि डकनिया रोड क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण दो अलग-अलग दुकानों में आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए करीब डेढ़ से दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोका, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। हालांकि आगजनी की इस घटना में दुकान के अंदर रखा अधिकतर सामान जल गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *