कोटा शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में एक युवक अचेत हालत में पड़ा मिला। जिसे पुलिस इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। युवक की पहचान पवन पंकज (34) के रूप में हुई। फिलहाल युवक की मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज की है। उद्योग नगर थाना ASI मोहम्मद आरिफ ने बताया की युवक पवन पंकज एक दिन पहले घर से निकला था। जो वापस नहीं लौटा। आज सुबह साढ़े आठ बजे करीब रायपुरा मेन रोड अचेत हालत में पड़ा था। जिसे हॉस्पिटल पहुंचाया। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि पवन पंकज कुछ समय से बीमार भी चल रहा था। उसे पीलिया था। वो शराब पीने का आदि भी था। अभी मौत के कारण सामने नहीं आए। शव का पोस्टमार्टम करवाया परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।


