कोटा में हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार:बाइक साइड में लेने का था विवाद, शादी में जा रहे युवक पर किया था चाकू-पाइपों से हमला

कोटा में मामूली विवाद में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पवन उर्फ बुढ्ढा, ओमप्रकाश उर्फ गंजी, रोहित उर्फ चिल्लू गुमानपुरा थाना इलाके के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों ने 23 फरवरी को धीरज की हत्या की थी। इस घटना से 4-5 दिन पहले ओमप्रकाश की मृतक धीरज उर्फ बिजली से बाइक साइड में लेने को लेकर झगड़ा हुआ था। धीरज ने ओमप्रकाश उर्फ ओम्पा से मारपीट की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए ओमप्रकाश ने 5-6 बदमाशों के साथ मिलकर धीरज पर चाकू व पाइपों से हमला किया था। धीरज शादी में शामिल होने जा रहा था। अन्य आरोपी फरार हैं। चाकू और पाइपों से किया था हमला
एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया- घटना के बाद से आरोपी फरार थे। जिन्हें गढ़ पैलेस चंबल पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। मृतक के भाई लोकेश सुमन ने थाने में 23 फरवरी को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि रात को उसका भाई धीरज अपने दोस्त विशाल के साथ सूरज कश्यप के पास बोरखेड़ा इलाके में शादी में जा रहा था। रास्ते में ओमप्रकाश उर्फ ओम्पा, तुषार, सुमित, ओमप्रकाश उर्फ गंजी, पवन उर्फ बुढ्ढा, रोहित उर्फ चिल्लू सहित तीन-चार अन्य ने भाई को रोककर चाकू व पाइपों से हमला किया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच में सामने आया कि वारदात से कुछ दिन पहले मृतक धीरज व आरोपी ओमप्रकाश के बीच बाइक साइड में लेने को लेकर विवाद हुआ था। धीरज ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने मिलकर धीरज की हत्या कर दी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। ———– ये खबर भी पढ़ें- कोटा में बदमाशों ने चाकू लाठी-डंडों से युवक को पीटा, मौत:इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, हत्या के मामले में 2 साल तक जेल में भी रहा था बंद कोटा में पुरानी रंजिश के चलते देर रात बदमाशों ने चाकू लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या के मामले में 2 साल तक जेल में भी रहा था बंद। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *