कोटा में हॉकी लेकर इमरजेंसी में घुसा युवक:पुलिस की मौजूदगी में गेट तोड़ा, दहशत में आए मरीज व स्टाफ, सड़क पर हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पहुंचे थे दो पक्ष

कोटा में धुलण्डी के दिन न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवक हॉकी व डंडे लेकर इमरजेंसी में घुस गए। उन्होंने इमरजेंसी का गेट तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से इमरजेंसी में मौजूद मरीज व स्टाफ दहशत में आ गए। जैसे तैसे पुलिसकर्मियों ने युवकों को काबू में किया। घटना देर शाम की है। बताया जा रहा है संतोषी नगर चौराहे पर दो पक्षो के बीच चाकूबाजी हुई थी। जिसमें एक पक्ष के युवक को चाकू लगे थे। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। उसी समय दूसरे पक्ष के युवक भी हॉस्पिटल पहुंच गए। दोनों के बीच कहासूनी व झगड़ा हुआ। ड्यूटी पर मौजूद भानुप्रताप ने बताया एक युवक घायल हालत में हॉस्पिटल आया था। उसके साथ कुछ युवक भी थे। अचानक से उनके पीछे 6-7 युवको ने हॉस्पिटल में घुसने की कोशिश की। हमने उन्हें रोका, वो धक्का देकर अंदर घुस गए। इमरजेंसी का गेट तोड़ दिया। जैसे तैसे उन्हें बाहर निकाला। वो बाहर भी झगड़ने लगे। युवकों ने मरीज के साथ आए युवक पर चाकू से वार कर दिया। युवकों ने गार्डो से बदसलूकी की। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजेश सैनी ने बताया की घटना के बाद से हॉस्पिटल स्टाफ में डर का माहौल है। सब घबराए हुए है। आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया की कल इमरजेंसी में झगड़ा हुआ था। गेट भी तोड़ दिया। स्टाफ में डर का माहौल है।आज स्टाफ से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे त्यौहार को देखते हुए पहले से ही पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता लगा रखा था। महावीर नगर थाना ASI शंभू लाल ने बताया की हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी। जिसपर मौके पर गया। एक पक्ष जा चुका था। दूसरा पक्ष के 8-10 युवक वहां मौजूद थे। उनका कहना था चाकू मारने वाला युवक अंदर खड़ा है। अंदर जाकर देखा तो युवक फरार हो चुका था। इतने में पहले पक्ष के युवक जबरन इमरजेंसी में घुस गए। उन्होंने गेट तोड़ दिया। हंगामा बड़ा तो थाने से जाप्ता बुलाया और बड़ी मुश्किल से काबू किया। युवक नशे में थे। दोनों पक्षो के बीच संतोषी नगर इलाके में झगड़ा हुआ था। जो इलाज के लिए हॉस्पिटल आए थे। देर रात तक किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *