कोटा जिले की चेचट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने एक लग्जरी कार से 196 किलो 260 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत करीब तीस लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में पंजाब निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशे की ये खेप मध्य प्रदेश (एमपी) से पंजाब ले जाई जा रही थी। तस्करी के खिलाफ चेचट पुलिस की तीन दिन में दूसरी कार्रवाई है। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- अवैध हथियार, अवैध मादक के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑपरेशन क्लीन स्विप अभियान चला रखा है। अभियान के तहत पुलिस की टीम द्वारा दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज चेचट पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान भानपुरा एमपी की तरफ से एक दिल्ली नंबर की लग्जरी कार आई। नाकाबंदी व पुलिस को देखकर कार ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। बैरिकेट तोड़ता हुआ आगे निकल गया। पुलिस की टीमों ने पीछा किया हड़बढ़ाहट में तस्कर की कार पत्थरों व रोड लाइट के खम्भे से टकराकर गई। पुलिस ने 500 मीटर पीछा करने के बाद दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम रतन कुमार (40), दूसरे ने महिपाल सिंह (33) निवासी थाना खनोरी जिला संगरूर (पंजाब) का होना बताया। तलाशी में कार से 10 प्लास्टिक के कट्टो में 196 किलो 260 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया।आरोपियों ने नशे की खेप शामगढ़ (मध्य प्रदेश) से खनोरी जिला संगरूर पंजाब ले जाना बताया। रतन के खिलाफ दो व महिपाल के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज है। एसपी सुजीत शंकर ने बताया की इससे पहले 10 फरवरी को भी दिल्ली नंबर की कार से 123 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया था।


