कोटा में 4 दिन में 3 डिग्री पारा गिरा:3 किमी की रफ्तार से हवा चली, अगले दो तीन दिन ऐसा मौसम रहेगा

उत्तरी हवा के असर से सर्दी का दौर जारी है। कोटा में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे आ चुका है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी 25 डिग्री से ऊपर रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो-तीन दिन इसी तरह का तापमान रहने का अनुमान जताया है। सोमवार सुबह भी हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि की धूप भी खिली रही। मौसम में ठंडक व गलन बरकरार है। बीते 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरावट दर्ज हुई है। जबकि अधिकतम पारा 2 डिग्री बढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान स 27.2 डिग्री व न्यूमतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सर्दी के कारण देर रात ओंस शुरू हो जाती है सुबह साठे आठ बजे तक कोहरा रहता है। हरियाली वाली जगह, पार्को व खेतों में सुबह ओंस की बूंदे नजर आती है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में कुछ और कमी आएगी। बीते दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *