कोटा जिले की बपावर कलां थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने ब्रेजा कार से 32 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में बारां निवासी तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बपावर कलां थाना SHO मदनलाल ढाका (प्रशिक्षु RPS) ने बताया की-अवैध हथियार, अवैध मादक के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑपरेशन रूट क्लियरेंस अभियान चला रखा है। अभियान के तहत पुलिस की टीम द्वारा बारां-झालावाड़ हाइवे पर खानपुर तिराहे पर नाकाबंदी लगा रखी थी। उसी समय बारां नंबरी की लाल रंग की ब्रेजा कार को रूकवाया। कार की तलाशी में 31किलो 880 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिसपर कार सवार तीन युवक अशोक गुर्जर (21) निवासी शिवाजी कॉलोनी, आशु यादव (21) निवासी रामनारायण जी बाड़ी अस्पताल रोड़, मनीष शर्मा (24) निवासी कृष्णा कॉलोनी बारां को गिरफ्तार किया। नशे की खेप कहा से लाए, और कहा सप्लाई होनी थी। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ये खबर पढ़े -कोटा में 30 लाख की नशे की खेप पकड़ी:एमपी से पंजाब ले जा रहे थे 196 किलो डोडा चूरा, बेरिकेट तोड़कर भागे, 2 तस्कर गिरफ्तार कोटा जिले की चेचट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने एक लग्जरी कार से 196 किलो 260 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत करीब तीस लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में पंजाब निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशे की ये खेप मध्य प्रदेश (एमपी) से पंजाब ले जाई जा रही थी। तस्करी के खिलाफ चेचट पुलिस की तीन दिन में दूसरी कार्रवाई है। खबर पढ़े


