कोटा में 5 दिन बाद धूप निकली:गलन बरकरार, न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट

कोटा में एक हफ्ते बाद आज सूर्य देव के दर्शन हो पाए। आज सुबह 9 बजे से धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। धूप निकलने के साथ ही गलन बनी हुई है। अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विजिबिलिटी भी 500 से बढ़कर 1500 मीटर दर्ज की गई। कोटा के लिए मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट भी जारी नही किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। विजिबिलिटी भी 500 से बढ़ कर 1500 मीटर पहुच गयी। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सो में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। कोटा में मौसम में बदलाव का असर लगातार देखने को मिल रहा था। पिछले 1 हफ्ते से बादल छाए हुए थे। कोहरा बना हुआ था। रविवार सुबह से कोहरे की चादर से पूरा कोटा लिपटा रहा, वहीं आज सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन हुए। अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विजिबिलिटी भी 500 से बढ़कर 1500 मीटर दर्ज की गई। धूप निकलने से लोगो को राहत मिली

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *