कोटा में 5 महिलाओं समेत 7 तस्कर गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन से 11 लाख रुपए का नशा बरामद हुआ; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

कोटा रेलवे स्टेशन से 22 किलो 798 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में 2 युवकों और पांच महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख 39 हजार 900 रुपए आंकी गई है। कार्रवाई कोटा जंक्शन पर होली पर्व के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। एडीजीपी सुमित विश्वास, आईजी अजय पाल लांबा और एसपी जीआरपी अजमेर नरेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी शकील अहमद खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोमेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने आज सुबह 3:40 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 3 के वेटिंग रूम में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि 5 युवकों और पांच महिलाएं अंता-बारां की ओर जाने की तैयारी में थे। उनकी तलाशी लेने पर उनके बैगों से अलग-अलग मात्रा में गांजा बरामद हुआ। सभी आरोपियों के पास कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। पिछले 1 महीने में कोटा जंक्शन पर 5 से अधिक बड़ी अवैध मादक पदार्थ की कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *