कोटा मेडिकल कॉलेज में एल्युमनाई मीट:1999 बैच के डॉक्टरों ने मनाया सिल्वर जुबली, कॉलेज में बैठ कर यादे ताजा की

कोटा के मेडिकल कॉलेज के 1999 बैच के मेडिकल स्टूडेंट देश विदेश से पहुंचे कोटा। 25 साल बाद एक दूसरे से मिलकर पुरानी यादों में खो गए सभी डॉक्टर्स दो दिनों से आयोजित हो रहे सिल्वर जुबली प्रोग्राम में डॉक्टर ने अपने परिवार के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोटा मेडिकल कॉलेज के 1999 बैच के स्टूडेंट डॉक्टर राजेश सांभर ने बताया कि एल्युमनाई मीट प्रोग्राम कोटा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम मैं आयोजित किया गया। कोटा मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई किये हुए स्टूडेंट जो की देश-विदेश मैं अपनी सेवाएं दे रहे हैं वह सभी डॉक्टर्स अपने परिवार के साथ इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे। कई ऐसे डॉक्टर है जो की 25 सालों बाद एक दूसरे से मिल रहे हैं। डॉ योगेश गौतम डॉक्टर रविराज सिंह चंद्रावत ने बताया कि देश विदेश से आने वाले सभी डॉक्टर लेक्चर थियेटर पहुंचे जहां उन सभी ने अपने प्रथम वर्ष में पढ़ाई की शुरुआत की थी। उसके बाद एनाटॉमी के डिस्कशन हॉल में जहां विभाग अध्यक्ष डॉ प्रतिमा जायसवाल और कल्पना मखीजा ने प्रथम एमबीबीएस के दौरान किए गए अध्ययन के बारे में बताया। उसके बाद सभी छात्र एवं परिवार के सदस्य मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में पहुंचे जहां पर डॉक्टर संगीता सक्सेना प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज की अध्यक्षता में प्रोग्राम आयोजित हुआ। 1999 बैच के छात्रों द्वारा अपने टीचर का सम्मान किया गया। उनके परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम खेल प्रतियोगिता आयोजित की परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां भी दी। डॉ राजेश सांभर ने बताया कि जब सभी एक साथ मिले तो पुरानी बातें और मुलाकातें बस देखते ही बनती रही। सभी स्टूडेंट्स गले मिलते हैं तो सब कुछ ताजा हो जाता है। मन करता है पीछे लौट चलें। कुछ ऐसा ही नजारा था मेडिकल कॉलेज के 1999 बैच की सिल्वर जुबली कार्यक्रम में। यहां से डॉक्टरी कर देश-विदेश में पहचान बनाने वाले डॉक्टर्स ने एक बार फिर अपनी यादें ताजा की। जब पुराने बैचमेट मिले तो पुरानी यादों में खोए नजर आए। इस दौरान सुबह अलग-अलग कार्यक्रमों में सालों बाद मिले चिकित्सक कभी गानों पर झूमते रहे, कभी यारों को गले लगते रहे। वे दिनभर पुरानी यादों को संजोते रहे, हंसी-ठहाके गूंजती रही दो दशक से भी अधिक समय बाद मिल रहे। कईं यारों की आंखें नम हो गईं। बैच के स्टूडेंट रहे डॉ.निधि टक्कर एवं डॉ अंशु काबरा ने बताया कि सभी डॉक्टर परिवार सहित कोटा आए हैं। वे अपने बीवी-बच्चों के साथ सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अपने टीचर्स से परिजनों को मिलवाया उनका आशीर्वाद लिया। शाम को झालावाड रोड स्थित होटल में रंगारंग कार्यक्रम हुए, इसमें डॉक्टरों व उनके परिजनों ने प्रस्तुतियां दी। इस मोके पर सभी काफी खुश नजर आए। डॉ.दयाराम ,डॉ जे पी टकर ने बताया कि हमारे बेच की डॉ मीनाक्षी सलारिया, कनाडा से ,डॉ आनंद कृष्ण भराली, डॉ वनिता दिल्ली से ,डॉ पूर्णिमा गुप्ता अमृतसर से इनके साथ साथ बहुत से बैच के साथी बाहर से भी आकर प्रोग्राम में शामिल हुए। अंत में केक काटकर बैच का एल्युमनाई मीट सेलिब्रेट किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *