कोटा से दानापुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन:हमसफर रैक के साथ चलेंगी भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस

होली के त्योहार को देखते हुए रेल प्रशासन ने कोटा से दानापुर (पटना) के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन साप्ताहिक रूप से दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप करेगी। ये गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। कोटा-दानापुर-कोटा होली स्पेशल गाड़ी संख्या 09817 कोटा से दानापुर होली स्पेशल ट्रेन शनिवार को 8 व 15 मार्च को कोटा स्टेशन से रात 9.25 बजे रवाना होकर कर अगले दिन रविवार को शाम 6.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा होली स्पेशल ट्रेन रविवार को 9 व 16 मार्च को दानापुर स्टेशन से रात 9.15 बजे रवाना होकर कर अगले दिन सोमवार को रात 10.25 बजे कोटा पहुंचेगी। इस गाड़ी में 1 प्रथम श्रेणी एसी कोच,2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच होंगे। 6 मार्च से भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस हमसफर रैक के साथ चलेंगी सोगरिया होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस भागलपुर से 6 मार्च से एवं गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस अजमेर से 8 मार्च से पूर्व में विभिन्न कोचों के एलएचबी कोच के रैक की बजाय हमसफर के रूप में संचालित होगी। इस गाड़ी में 19 थर्ड एसी कोच, 2 पॉवरकार व 1 पेट्रीकार सहित कुल 22 कोच होगें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *