कोटेश्वर मंदिर में जबलपुर के कलाकारों ने दी प्रस्तुति:महाशिवरात्रि पर शिव कथा पर आधारित नृत्य-गायन; भक्ति संध्या ने दर्शकों का मन मोहा

महाशिवरात्रि के अवसर पर बालाघाट के लांजी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महादेव महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छतरपुर, भोपाल और जबलपुर के कलाकारों ने भगवान शिव पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। यह महोत्सव मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसमें शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों पर केंद्रित लोक-भक्ति गायन, नृत्य नाटिका और भक्ति संध्या की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने आनंद लिया। मंदिर परिसर में लोक-संस्कृति की प्रस्तुति कार्यक्रम में छतरपुर के रामसिंह राय ने लोक गायन की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर में लोक-संस्कृति की मधुर गूंज सुनाई दी। भोपाल की विधिका मिष्ठी ने भगवान शिव पर आधारित एक भावपूर्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें कलाकारों ने शिव कथा को जीवंत किया। जबलपुर के ईशान मिनोचा और उनके साथी कलाकारों ने भक्ति गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव आराधना के सुरों से वातावरण आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा। देररात तक चले इस कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *